नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) अरबपति निवेशक एवं सॉफ्टबैंक समूह के संस्थापक मासायोशी सोन ने राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान मंगलवार को कुछ प्रमुख स्टार्टअप फर्मों के संस्थापकों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक, सोन (65) राजधानी में ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के विवाह कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम के संस्थापक एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी ट्विटर पर अपनी और सोन की तस्वीर साझा की। एक अन्य तस्वीर में वह लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल और कई अन्य संस्थापक भी नजर आए।
सोन की भारत यात्रा के बारे में अधिक ब्योरा नहीं मिल पाया है। सॉफ्टबैंक समूह को इस बारे में भेजे गए संदेश का भी जवाब नहीं मिला है।
भाषा अजय अजय प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
