scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशयुवती के साथ बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

युवती के साथ बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, पांच मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में उसके पड़ोसी को रविवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ित युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने आज दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था और इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान उनका पड़ोसी गौतम उनके घर आया और उनकी बेटी को जबरन छत पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments