नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे71 तेलंगाना लीड मोदी विपक्ष पत्र
नौ विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के ‘‘दुरुपयोग’’ को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
हैदराबाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव समेत नौ विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों का ‘‘खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग’’ किए जाने का आरोप लगाया है।
दि45 भाजपा विपक्ष
हम देश की प्रगति के लिए खड़े हैं, विपक्षी दल एक-दूसरे को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचा रहे: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किये जाने संबंधी उनके आरोपों को लेकर रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि वे सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार करने को अपना अधिकार समझते हैं। साथ ही, भाजपा ने यह दावा भी किया कि उनमें से कई भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
दि35 कांग्रेस राहुल टिप्प्णी
राहुल की टिप्पणियों में निहित गूढ़ बातों को भाजपा नहीं समझ सकी: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने रविवार को कहा कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गईं टिप्पणियों में निहित गूढ़ बातों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं समझ सकी।
दि38 चुनाव शाह शर्मा
हिमंत विश्व शर्मा त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार गठन पर चर्चा करने शाह से मिलने पहुंचे
नयी दिल्ली, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सरकारी निवास पर पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अर्थ7 रूस भारत तेल
भारत का रूस से कच्चा तेल आयात फरवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
नयी दिल्ली, भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात फरवरी में बढ़कर रिकॉर्ड 16 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है जो उसके परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं इराक एवं सऊदी अरब के संयुक्त तेल आयात से भी अधिक है।
दि18 कांग्रेस हाथरस
हाथरस मामले में तीन आरोपियों का बरी होना उप्र पुलिस की लचर जांच को दिखाता है: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने रविवार को हाथरस के दुष्कर्म-हत्या मामले में तीन आरोपियों के बरी होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इसने उत्तर प्रदेश पुलिस और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की गई ‘लचर जांच’ को उजागर कर दिया है।
अर्थ21 राजन अर्थव्यवस्था
‘हिन्दू वृद्धि दर’ के बेहद करीब पहुंच चुका है भारतः राजन
नयी दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने निजी क्षेत्र के निवेश में कमी, उच्च ब्याज दरों और वैश्विक वृद्धि की सुस्त पड़ती रफ्तार को देखते हुए कहा है कि भारत निम्न वृद्धि वाली ‘हिन्दू वृद्धि दर’ के बेहद करीब पहुंच गया है।
दि26 अदालत प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला: अदालत ने आरोपी व्यक्ति को बरी किया
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस हेल्पलाइन नम्बर ‘100’ पर फोन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने के लिए कोई भी सबूत पेश करने में ‘‘पूरी तरह से विफल’’ रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने किसी को जान से मारने की धमकी दी थी।
प्रादे84 तमिलनाडु बिहार मजूदर प्रतिनिधिमंडल
बिहार का प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु के तिरुपुर में श्रमिकों के लिए किये गये सुरक्षा उपायों से संतुष्ट
कोयंबटूर, प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर चेन्नई में तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद बिहार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी राज्य के मजदूरों की सुरक्षा के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने के वास्ते रविवार को तिरुपुर का दौरा किया।
वि13 चीन रक्षा लीड बजट
चीन ने लगातार आठवें साल रक्षा बजट बढ़ाया; 7.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 225 अरब डॉलर हुआ
बीजिंग, चीन ने रविवार को अपना रक्षा बजट 7.2 प्रतिशत बढ़ाकर 1,550 अरब युआन (225 अरब अमेरिकी डॉलर) कर कर दिया है। कम्युनिस्ट देश के रक्षा बजट में यह लगातार आठवीं वृद्धि है।
खेल24 खेल बैडमिंटन पैरा भगत
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने रजत पदक जीता
मैड्रिड, शीर्ष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने रविवार को यहां स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टोलेडो 2023 प्रतियोगिता की एकल स्पर्धा में रजत पदक और मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
खेल19 खेल डब्ल्यूपीएल लीड आरसीबी
शेफाली-लैनिंग की बल्लेबाजी के बाद चमकी गेंदबाज तारा नौरिस, दिल्ली कैपिटल्स 60 रन से जीता
मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा (84) और कप्तान मेग लैनिंग (72) के बीच पहले विकेट के लिये 162 रन की साझेदारी के बाद अमेरिका की मध्यम गति की गेंदबाज तारा नौरिस (29 रन देकर पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 60 रन से शिकस्त दी।
भाषा
अमित नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
