नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) केंद्र सरकार मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से सुशासन पर सोमवार से भोपाल में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगी।
कार्मिक मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में बताया कि केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और मध्य प्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन में देश भर से लगभग 200 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसकी थीम ‘सुशासन कार्यप्रणाली” हैं।
बयान में कहा गया है कि यह सम्मेलन केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक सुधारों के जरिए सरकार और नागरिकों को करीब लाने का एक प्रयास है।
कार्मिक मंत्रालय के तहत आने वाले प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से छह और सात मार्च को भोपाल में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
