scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशउप्र:दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम रहने पर बच्‍ची की हत्या करने के आरोपी को हिरासत में लिया गया

उप्र:दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम रहने पर बच्‍ची की हत्या करने के आरोपी को हिरासत में लिया गया

Text Size:

बिजनौर(उप्र) पांच मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम रहने पर उसकी गला रेत कर हत्या करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि किरतपुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को हुई इस घटना के सिलसिले में अमान खान नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना के दिन दोपहर के वक्त बच्ची को बहला कर वह पास के एक सुनसान स्थान पर ले गया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वहां बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसके शोर मचाने पर उसने(आरोपी ने) चाकू से उसका गला रेत दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments