चंडीगढ़, पांच मार्च (भाषा) पंजाब सरकार छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। यह जानकारी एक बयान से मिली।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को कहा कि इस परियोजना के लिए 26.40 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसमें पंजाब के 15,584 सरकारी स्कूल शामिल होंगे।
बैंस ने कहा कि इसके साथ ही पंजाब के 80 फीसदी सरकारी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार छात्रों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
