श्रीनगर, पांच मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक युवती का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को डलगेट इलाके में हुई।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी पर सवार थे और उन्होंने लड़की की ओर अनुचित इशारे किए तथा टिप्पणियां कीं।
प्रवक्ता ने बताया कि लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना के बारे में पोस्ट किया और बाद में नेहरू पार्क पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
