scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के बारे में फर्जी खबरों को फैलाया जाना दुखद :अन्नामलाई

तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के बारे में फर्जी खबरों को फैलाया जाना दुखद :अन्नामलाई

Text Size:

चेन्नई, चार मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने शनिवार को कहा कि राज्य में उत्तर भारतीय श्रमिकों पर हमले की सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों को फैलाया जाना दुखद है और प्रदेश के लोग अलगाववाद तथा नफरत फैलाये जाने का समर्थन नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य अपने बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में तथा अन्य विकास कार्यों में उत्तर भारतीय श्रमिकों के सराहनीय योगदान से अवगत है।

अन्नामलाई ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम तमिल अपने उत्तर भारतीय दोस्तों के खिलाफ अलगाववाद तथा नफरत फैलाये जाने का समर्थन नहीं करते हैं। शरण मांगने वालों को जगह देने वाला तमिलनाडु सभी लोगों का अपने यहां स्वागत करता है और उन्हें अपनाता है तथा उन्हें समाज के हिस्से के रूप में स्वीकार करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक की हिंदी विरोधी गतिविधियों के साथ शुरू हुआ यह घृणा अभियान अब उस स्तर पर पहुंच गया है, जो गरीब लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति उत्तर भारत के राज्यों के लोगों की मजाक उड़ाने की द्रमुक की संस्कृति का नतीजा है।

अन्नामलाई ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन एक बिहारी श्रमिक पर एक ट्रेन में हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि यह द्रमुक की जिम्मेदारी है कि वह उत्तर भारतीय भाइयों के खिलाफ इस नफरती अभियान को सख्त उपायों से रोके।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments