(तस्वीर के साथ)
गढ़चिरौली, तीन मार्च (भाषा) पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों में बृहस्पतिवार रात आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना एट्टापल्ली तालुका में हुई। पुलिस ने कहा कि इस सप्ताह जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हथियारबंद नक्सलियों ने पुरसलागोंडी-अलेंगा मार्ग पर पुल के निर्माण में लगी एक जेसीबी मशीन समेत तीन वाहन में आग लगा दी।’’
उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि सोमवार की रात संदिग्ध नक्सलियों ने जिले के बोटनपुंडी-विसामुंडी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगी एक मशीन में आग लगा दी थी।
भाषा शफीक माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.