scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशबंबई उच्च न्यायालय ने अपनी वेबसाइट पर निर्णयों के मराठी अनुवाद अपलोड करना शुरू किया

बंबई उच्च न्यायालय ने अपनी वेबसाइट पर निर्णयों के मराठी अनुवाद अपलोड करना शुरू किया

Text Size:

मुंबई, एक मार्च (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को अपने फैसलों का मराठी अनुवाद अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू कर दिया।

उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर एक अलग टैब उपलब्ध कराया गया है, जहां 20 फरवरी को सुनाए गए तीन फैसलों के मराठी अनुवाद अपलोड किए गए थे।

टैब ‘निवादक निर्णय’ (चयनित निर्णय) होम पेज पर देखा जा सकता है।

न्यायमूर्ति डी एच ठाकुर और न्यायमूर्ति कमल खाता, न्यायमूर्ति डी एच ठाकुर और न्यायमूर्ति अभय आहूजा एवं न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति पी डी नाइक की खंडपीठों द्वारा सुनाए गए फैसलों का अनुवाद बुधवार को इस टैब के माध्यम से उपलब्ध हो गया।

अदालत ने कहा कि फैसले के लिए अंग्रेजी आधिकारिक भाषा बनी रहेगी।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने जनवरी में, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों को क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने के लिए एक सेवा शुरू की थी।

केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में मलयालम में अपने निर्णयों को अपलोड करना शुरू किया है।

भाषा सुरेश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments