ईटानगर, एक मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित तरीकों की रोकथाम के लिए उपाय) विधेयक के मसौदे पर चर्चा की। सभी हितधारकों से सुझाव और इनपुट प्राप्त करने के लिए जल्द ही इस मसौदे को सार्वजनिक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए।
सरकारी प्रवक्ताओं न्यातो डुकम और न्यामार करबक ने यहां संवाददाताओं से कहा कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर ए और बी समूह के पदों पर भर्ती का अनुरोध करने का भी फैसला लिया।
उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध और जनहित में त्वरित निर्णय लेने के लिए कर्तव्यबद्ध है।’
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.