रांची, 28 फरवरी (भाषा) झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के गिरफ्तार मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को धन शोधन के एक मामले में यहां की विशेष पीएमएलए अदालत ने चार और दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय को रिमांड पर सौंप दिया। राम के अधिवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।
विशेष पीएमएलए अदालत ने 23 फरवरी को कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में राम को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा था।
झारखंड सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता को 23 फरवरी से अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है ।
प्रवर्तन निदेशालय ने राम को धन शोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था ।
भाषा इन्दु रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.