scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशभड़काऊ भाषण के आरोप में तेलंगाना के विधायक राजा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भड़काऊ भाषण के आरोप में तेलंगाना के विधायक राजा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

लातूर (महाराष्ट्र), 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर शहर में कथित नफरती भाषण देने के लिए पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता और तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सिंह पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए 19 फरवरी को एक कार्यक्रम में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाला भाषण देने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठनों ने लातूर के पुलिस अधीक्षक से सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था और चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी, तो वे प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि शहर में शिवाजी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए के तहत सिंह के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया।

सिंह को अगस्त 2022 में इस्लाम तथा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस टिप्पणी पर बढ़ते विवाद के कारण भाजपा को उन्हें पार्टी से निलंबित करना पड़ा था।

भाषा गोला दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments