scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.68 पर पहुंचा

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.68 पर पहुंचा

Text Size:

मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.68 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.68 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 104.73 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments