रांची, 27 फरवरी (भाषा) करोड़ों रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार राम को सोमवार देर रात को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया।
झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से आज देर रात जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रक्षेत्र) के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार राम को 23 फरवरी को उनकी गिरफ्तारी से अगले आदेश तक राज्य की सेवा से निलंबित किया जाता है।
गौरतलब है कि वीरेन्द्र कुमार राम को प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के मामले में लंबी पूछताछ के बाद 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था।
राम के ठिकानों पर देश भर में की गयी छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद, करोड़ों रुपये के जेवरात एवं करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियां बरामद हो चुकी हैं और मामले में अभी पूछताछ तथा जांच की जा रही है।
भाषा इन्दु गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.