scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमुंबई में ‘हिट एंड रन’ घटना में पुलिस कांस्टेबल घायल

मुंबई में ‘हिट एंड रन’ घटना में पुलिस कांस्टेबल घायल

Text Size:

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ‘हिट एंड रन’ की एक घटना में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को तब हुई जब पुलिस उपनिरीक्षक तथा कांस्टेबल दो वाहनों का जायजा लेने के लिए पुल पर थे जिनकी भिड़ंत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी जब वाहनों का निरीक्षण कर रहे थे तो दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार कार उनके पास आयी, उन्होंने अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन कांस्टेबल उसकी चपेट में आ गया।

अधिकारियों ने कहा कि बांद्रा थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि कार चालक की पहचान कर ली गयी है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments