scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलआरएसपीबी, एआईएसपीबी, पीएसपीबी जीते

आरएसपीबी, एआईएसपीबी, पीएसपीबी जीते

Text Size:

बेंगलुरू, 27 फरवरी (भाषा) रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी), एयर इंडिया खेल संवर्धन बोर्ड (एआईएसपीबी), पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) और अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को यहां तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन अपने अपने मैच जीते।

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने पूल ए में दिन के शुरुआती मैच में भारतीय खाद्य निगम को 2-1 से हराया जबकि एयर इंडिया खेल संवर्धन बोर्ड गुजरात खेल प्राधिकरण गुजरात हॉकी अकादमी को 14-0 से करारी शिकस्त दी।

पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड ने एक अन्य मैच में केनरा बैंक को 7-3 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड ने दिन के आखिरी मैच में तमिलनाडु पुलिस को 9-1 से हराया।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments