scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशशिवसेना का शिंदे गुट ‘शाखा’ हड़प रहा है : लोकसभा सदस्य विचारे

शिवसेना का शिंदे गुट ‘शाखा’ हड़प रहा है : लोकसभा सदस्य विचारे

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और ठाणे से लोकसभा सदस्य राजन विचारे ने सोमवार को आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के पदाधिकारियों ने एक ‘शाखा’ (स्थानीय कार्यालय) हड़प ली जो पार्टी के दो धड़ों में बंटने के पहले से कई वर्षों से यहां चल रही थी।

विचारे ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामे और मुख्यमंत्री शिंदे द्वारा दिए सार्वजनिक बयानों के बावजूद ‘शाखाओं’ को हड़पा जा रहा है।

शिंदे ने कहा था कि वह या उनके समर्थक शिवसेना की संपत्ति पर दावा करने के इच्छुक नहीं हैं।

लोकसभा सदस्य विचारे ने आरोप लगाया कि शिंदे के समर्थकों ने लोकमान्य नगर ‘शाखा’ बलपूर्वक हड़प ली।

निर्वाचन आयोग ने इस महीने की शुरुआत में शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया था और उसे तीर-कमान का चिह्न दिया था।

इसके बाद से अविभाजित पार्टी की ‘शाखाओं’ समेत अन्य संपत्तियों के स्वामित्व को लेकर अटकलें लग रही हैं। ‘शाखा’ स्थानीय कार्यालय होते हैं जहां पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होते हैं।

भाषा गोला माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments