scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को तांबे की कीमत 3.90 रुपये की गिरावट के साथ 746.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का मार्च महीने में आपूर्ति वाला अनुबंध 3.90 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 746.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,627 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments