scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पकड़ा गया संदिग्ध नक्सली

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पकड़ा गया संदिग्ध नक्सली

Text Size:

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 24 फरवरी (भाषा) पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बृहस्पतिवार को धमरांचा के जंगल में पुलिस के विशेष अभियान दल (सी-60) द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पड़ोसी छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी वेला वेलादी (35) को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि वह 2001 से नक्सलियों के साथ जुड़ा हुआ था और उसने 23 दिसंबर, 2022 को टेकामेटा जंगल मुठभेड़ से नक्सली ‘भास्कर’ की भागने में मदद की थी।

एक अदालत ने वेलादी को 28 फरवरी, 2023 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस ने एक जनवरी, 2022 से अब तक 65 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments