scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर : सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट डालने वाला शिक्षक निलंबित

जम्मू-कश्मीर : सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट डालने वाला शिक्षक निलंबित

Text Size:

बनिहाल/जम्मू, 24 फरवरी (भाषा) सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाला पोस्ट डालने पर सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए चन्द्रकोट के स्कूली शिक्षक जोगिन्दर सिंह सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में फेसबुक पर चार पेज चला रहे थे।

उन्होंने बताया, सिंह इन पन्नों पर सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे और सरकार-विरोधी पोस्ट डालते थे।

अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट ने सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया है।

भाषा अर्पणा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments