scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशओडिशा: नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में ग्रामीण की हत्या की

ओडिशा: नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में ग्रामीण की हत्या की

Text Size:

नवरंगपुर (ओडिशा), 25 फरवरी (भाषा) ओडिशा में नवरंगपुर जिले के अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात रायगढ़ प्रखंड के केराडीह इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक, इस इलाके में लंबे समय बाद माओवादियों की उपस्थिति और उनकी गतिविधियां देखी गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, माओवादी, ग्रामीण चंदन मलिक (42) के घर गए और उसे जबरन पास के जंगल में ले जाकर उसका गला रेत दिया और उसके शरीर के पास एक पर्चा छोड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, पर्चे में व्यक्ति की मौत के लिए नवरंगपुर के पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस और खुफिया विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया।

रिपोर्ट के अनुसार पर्चे में यह भी लिखा गया है कि मारा गया व्यक्ति माओवादियों की गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित कर रहा था और उसे पहले भी चेतावनी दी गई थी। पर्चा में कहा गया है कि इसके बावजूद वह पुलिस की मुखबिरी करता रहा, इसलिए मारा गया।

फिलहाल, रायगढ़ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा साजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments