scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली धमकी, मामला दर्ज

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली धमकी, मामला दर्ज

Text Size:

जींद, 22 फरवरी (भाषा) हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर गाली गलौज तथा धमकी देने को मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गांव ब्राह्मणवास निवासी मासूम शर्मा ने तहरीर दी है कि गत देर रात उन्हें कॉल आए और फोन करने वाले ने गाली गलौज की और खुद को भैंसवाल निवासी अमित व गिरोह का बदमाश बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी।

शर्मा ने बताया कि इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और फिर गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि हरियाणवी गायक ने गाली गलौज करने तथा धमकी देने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments