scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्र ने कपास की गांठों के अनिवार्य प्रमाणीकरण के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश को मंजूरी दी

केंद्र ने कपास की गांठों के अनिवार्य प्रमाणीकरण के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने कपड़ा उद्योग को अच्छी गुणवत्ता वाले कपास की आपूर्ति बढ़ाने के मकसद से कपास की गांठों के अनिवार्य प्रमाणीकरण के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश को मंजूरी दे दी है।

कपास मूल्य श्रृंखला के लिए पहल की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार शाम यहां कपड़ा सलाहकार समूह के साथ पांचवीं वार्ता बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि भारतीय कपास फाइबर की गुणवत्ता किसानों और उद्योग दोनों के लिए फायदेमंद है।

मंत्री ने कहा कि भारतीय कपास की ब्रांडिंग किसानों से लेकर अंतिम उपयोगकर्ताओं तक पूरी कपास मूल्य श्रृंखला में बहुत अधिक मूल्य जोड़ेगी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments