गिरिडीह, 22 फरवरी (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में ‘गिरिडीह केंद्रीय कारागार’ के एक पहरेदार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पहरेदार की पहचान शशिभूषण यादव के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक बयान के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां तीन अपराधियों ने पहरेदार यादव और बिहारी मंडल (कांस्टेबल) पर हमला कर दिया।
बयान के अनुसार, अपराधियों ने कथित तौर पर पहरेदार की बंदूक छीन ली और उन पर गोली चला दी। फिलहाल, गिरिडीह मुफस्सिल थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनिल कुमार ने कहा, ‘घटना के छह घंटे के भीतर, दीपक कुमार और धनंजय कुमार नाम के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पहरेदार की बंदूक और अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।’
भाषा साजन राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.