scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि29

एमसीडी मेयर

शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के महापौर चुनाव में जीत हासिल की: आप का दावा

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दावा किया कि आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर का चुनाव जीत लिया है।

दि28 अदालत साहिल हिरासत

निक्की यादव हत्याकांड: अदालत ने साहिल गहलोत को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली: दिल्ली में एक अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को एक फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को बुधवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दि11 गृह मंत्रालय लीड सिसोदिया

‘राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने’ के मामले में सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने कथित तौर पर ‘खुफिया राजनीतिक जानकारी’ जुटाने से संबंधित मामले में सीबीआई को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी, जिससे उनके लिए एक नयी मुसीबत खड़ी हो गई।

प्रादे24 बिहार बिजली नोटिस स्मारक

क्रांतिकारी खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चाकी के स्मारक को बिजली विभाग का नोटिस

मुजफ्फरपुर (बिहार): बिहार सरकार की एक विद्युत कंपनी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी के मुजफ्फरपुर स्थित एक स्मारक को बिजली आपूर्ति काटने का नोटिस भेजकर विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रादे15 असम राज्यपाल शपथ

गुलाब चंद कटारिया ने असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

गुवाहाटी, 22 फरवरी (भाषा) गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

वि1 संरा शांतिरक्षा भारत

शांतिरक्षा मिशन किसी जगह हमेशा के लिए नहीं बने रहने चाहिए: भारत

वाशिंगटन: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्था के शांतिरक्षा मिशन का सुरक्षा परिदृश्य आज अधिक जटिल, हिंसक और जोखिम भरा है और ऐसे मिशन किसी भी जगह हमेशा के लिए मौजूद नहीं रहने चाहिए।

वि3 अमेरिका चुनाव रामास्वामी

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए विवेक रामास्वामी

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं।

अर्थ16 उप्र सभा बजट

उत्तर प्रदेश का 2023-24 का बजट पेश: किसानों, महिलाओं तथा युवाओं पर विशेष जोर

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिये राज्‍य का बजट पेश किया गया। बजट में मूलभूत अवसंरचना के विकास पर ध्‍यान केन्द्रित किये जाने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं का भी खास ख्याल रखा गया है।

अर्थ17 अडाणी शेयर

अडाणी की कंपनियों के शेयरों में सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज नौ प्रतिशत टूटा

नयी दिल्ली: अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

खेल5 खेल महिला कप भारत संभावना

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को अपने खेल में सुधार करना होगा

केपटाउन: अभी तक महिला टी20 विश्व कप में उतार चढ़ाव भरा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को गुरूवार को यहां होने वाले पहले सेमीफाइनल में मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने खेल में काफी सुधार करना होगा।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments