scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलपर्सेल को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर का खिताब

पर्सेल को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर का खिताब

Text Size:

चेन्नई, 19 फरवरी (भाषा) आस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां अमेरिका के निकोलस मोरेनो डी अल्बोरान को हराकर चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर एकल खिताब जीता।

पर्सेल ने तीन घंटे से अधिक समय तक चले फाइनल में डी अल्बोरन को 5-7, 7-6, 6-4 से हराया।

सेमीफाइनल में भारत के सुमित नागल को हराने वाले डी अल्बोरन ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म दिखाई थी तथा पर्सेल के खिलाफ पहले सेट में उन्होंने उसे जारी रखा था।

दूसरे सेट में वह हालांकि टाईब्रेकर में 2-7 से हार गए। इसके बाद तीसरे सेट में पर्सेल ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments