scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशसड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Text Size:

अमेठी (उप्र) 18 फरवरी (भाषा) जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या रायबरेली राजमार्ग पर अलीनगर के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई।

जगदीशपुर के थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के गौहनिया ग्राम निवासी (18 वर्षीय) प्रदीप यादव अपने एक साथी अनुज यादव के साथ अमेठी जिले के दंडेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे ।

उन्होंने बताया कि दर्शन कर वापस लौटते समय जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या रायबरेली मार्ग पर अलीनगर के पास एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि दोनों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया, जहां पर प्रदीप यादव की मौत हो गई ।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments