काकिनाडा ( आंध्र प्रदेश ), 16 फरवरी ( भाषा ) तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पुडुचेरी और अंडमान निकोबार पर विशाल अंतर से जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 7 . 0 से हराया जबकि पूल एच के दूसरे मैच में तमिलनाडु ने अंडमान निकोबार को 32 . 0 से मात दी ।
शुक्रवार को पूल ए में ओडिशा का सामना केरल से और मध्यप्रदेश का तेलंगाना से होगा ।
अन्य मैचों में हिमाचल पूल एफ में गुजरात से और आंध्र प्रदेश पूल ई में बंगाल से खेलेगा ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
