scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएमके एग्रोटेक ने महाराष्ट्र के बाजार में विस्तार के लिए ‘रिसो’ का अधिग्रहण किया

एमके एग्रोटेक ने महाराष्ट्र के बाजार में विस्तार के लिए ‘रिसो’ का अधिग्रहण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) सनप्योर ब्रांड के तहत खाद्य तेल बेचने वाली एमके एग्रोटेक ने महाराष्ट्र में एक प्रीमियम खाद्य तेल ब्रांड रिसो का अधिग्रहण किया है। कंपनी का अगले वित्त वर्ष में प्रदेश से 120 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है।

एमके एग्रोटेक ने बयान में कहा कि रिसो के उत्पाद पोर्टफोलियो में मूंगफली का तेल, चावल भूसी (राइस ब्रान) तेल और सूरजमुखी का तेल शामिल है।

कर्नाटक स्थित एमके एग्रोटेक ‘‘महाराष्ट्र के बाजार में ‘सनप्योर’ की उपस्थिति को मजबूत करने की कोशिश में है। इस क्षेत्र से वित्त वर्ष 2023-24 में 120 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है।’’

रिसो ब्रांड की बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वर्तमान में यह महाराष्ट्र में 8,000 से अधिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध है।

एमके एग्रोटेक के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख गोकरण सिंह पवार ने कहा, ‘‘सनप्योर की पहुंच बढ़ाने और विभिन्न खाद्य तेलों और खाद्य उत्पादों में विविधता लाने में मदद के लिए हम विभिन्न क्षेत्रों में ब्रांड की तलाश कर रहे हैं।’’

कंपनी भविष्य में इस तरह के और अधिग्रहण के लिए तैयार है। हाल ही में, इसने सनप्योर लाल मिर्च पाउडर, सनप्योर हल्दी पाउडर और सनप्योर धनिया पाउडर की पेशकश के साथ ब्रांडेड मसालों के बाजार में प्रवेश किया।

कंपनी की योजना सनप्योर के खाद्य उत्पाद पोर्टफोलियो का और विस्तार करने की है। इसमें अनाज, दालें, सूखे मेवे और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

एमके एग्रोटेक भारत के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में अपने प्रमुख ब्रांड सनप्योर का विस्तार करना चाहती है।

कंपनी का सालाना कारोबार करीब 3,000 करोड़ रुपये का है। यह खाद्य तेल, गेहूं का आटा, चीनी और मसालों के कारोबार में भी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments