scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशकानपुर घटना पर एसआईटी काम कर रही है, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश : आदित्यनाथ

कानपुर घटना पर एसआईटी काम कर रही है, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश : आदित्यनाथ

Text Size:

लखनऊ, 15 फरवरी (भाषा) कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर ही रहा है, साथ ही, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गये हैं ।

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया,”कानपुर की घटना दु:खद है। इसके लिए एसआईटी काम कर रही है। हमने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं ।”

उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के वीडियो क्लिप भी ट्वीट के साथ संलग्न की है। इस वीडियो क्लिप में कानपुर में हुए हादसे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,”घटना दुखद हैं, उसके लिए हमारी एक एसआईटी काम कर रही है। हमने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं। पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए । यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जायेगा ।”

गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments