scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबीसीएल इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 25 करोड़ रुपये

बीसीएल इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 25 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी बीसीएल इंडस्ट्रीज लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 25.16 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी को 24.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बीसीएल इंडस्ट्रीज की कुल आय दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 450.43 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में 566.59 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च आलोच्य तिमाही में कम होकर 417.09 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 534.88 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments