scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, अडाणी एंटरप्राइजेज पांच प्रतिशत टूटा

अडाणी समूह के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, अडाणी एंटरप्राइजेज पांच प्रतिशत टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) अडाणी समूह की कंपनियों के प्रति बाजार में नकारात्मक धारणों के बीच उनके शेयरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही।

सुबह के सत्र में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई में 4.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,633.5 रुपये प्रति शेयर पर रह गए।

समूह की कुछ अन्य कंपनियां भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गईं। अडाणी पावर का शेयर गिरकर 148.30 रुपये रह गया तो अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर टूटकर 1,070.55 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी गिरकर 653.40 रुपये और अडाणी टोटल गैस के शेयर टूटकर 1,135.60 रुपये रह गए।

इसी तरह अडाणी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपये प्रति शेयर पर रह गए जबकि एनडीटीवी के शेयर 188.35 रुपये रह गए।

इन सभी कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई है। अंबुजा सीमेंट के शेयर बीएसई पर 4.04 प्रतिशत गिरकर 328.55 रुपये, एसीसी के शेयर 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786.75 रुपये और अडाणी पोर्ट्स एंड विशेष आर्थिक क्षेत्र (एपीएसईजेड) के शेयर 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 546.70 रुपये प्रति शेयर पर रह गए।

सुबह के सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 295.3 अंक या 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,727.14 पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अनुराग प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments