scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगत2023 में हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी: रेड्डी

2023 में हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी: रेड्डी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) इस साल जी-20 बैठकों और अन्य कारकों के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने का अनुमान है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को देश के नागर विमानन उद्योग के क्षेत्र में हुए विकास की प्रशंसा करते हुए यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि सरकार विमान की एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) गतिविधियों के लिए देश को हब बनाने का भी प्रयास कर रही है। इसके साथ ही परिचालन उड़ान मार्गों और हवाई अड्डों की संख्या भी बढ़ा रही है।

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार है। वहीं कोविड महामारी से इस क्षेत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ने के बावजूद हवाई यातायात बढ़ रहा है।

रेड्डी ने कहा कि जी20 बैठकों और अन्य कारकों के चलते 2023 के अंत तक हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।

मंत्री के अनुसार, भारत में घरेलू यात्रियों की संख्या 2014 में छह करोड़ थी, जो 2020 में कोविड-19 से पहले 14.30 करोड़ हो गई। अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या भी 2.3 करोड़ से बढ़कर 3.5 करोड़ तक पहुंच गयी है।

भाषा

रिया रमण सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments