नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) सरकार ने पिछले पांच वर्षों में,पेट्रोलियम क्षेत्र की दो केंद्रीय योजनाओं के लिए 5,143 करोड़ रुपये का आवंटन किया। इसमें पूर्वोत्तर भारत की गैस ग्रिड परियोजना भी शामिल है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राज्यसभा में भाजपा के अनिल बलूनी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, तेली ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से संबंधित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं का विवरण दिया।
इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड के लिए 4,278 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पूर्वोत्तर में गैस ग्रिड का निर्माण कर रही है।
प्रधानमंत्री जीवन योजना के लिए और 865 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 के दौरान पेट्रोल में 10 प्रतिशत से अधिक एथनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया है।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
