scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगतनायका का तीसरी तिमाही का मुनाफा 71 प्रतिशत घटकर 8.48 करोड़ रुपये पर

नायका का तीसरी तिमाही का मुनाफा 71 प्रतिशत घटकर 8.48 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) नायका ब्रांड का परिचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड का एकीकृत लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 70.75 प्रतिशत घटकर 8.48 करोड़ रुपये रहा। खुदरा दुकानों में निवेश से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही इसने 29 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

हालांकि, कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में करीब 33 प्रतिशत बढ़कर 1,462.82 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले वर्ष दिसंबर तिमाही में यह 1,098.3 करोड़ रुपये रही थी।

नायका की कार्यकारी चेयरपर्सन, प्रबंध निदेशक एव मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फाल्गुनी नायर ने कहा कि कंपनी कर पूर्व आय (एबिडा) मार्जिन में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाषा राजेश राजेश रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments