चेन्नई, 11 फरवरी (भाषा) कृषि पोषक तत्व और उर्वरक कंपनी सदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसपीआईसी) ने वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में 85.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सिंगापुर स्थित एएम इंटरनेशनल की इस प्रमुख कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 51.43 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था।
वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी का लाभ 260.91 करोड़ रुपये रहा है।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले वर्ष की समान अवधि के 497.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 707.82 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि में इसकी कुल आय 2,173.11 करोड़ रुपये रही।
एसपीआईसी के चेयरमैन अश्विन मुथैया ने कहा, ‘‘मौजूदा वृहद-आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी का अच्छा तिमाही प्रदर्शन बिक्री, परिचालन और लाभप्रदता पर कंपनी के अटूट ध्यान को दर्शाता है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी को अच्छे बुवाई सत्र और स्थिर समर्थन मूल्य से भी फायदा हुआ है।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
