scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलयौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व सहायक फुटबॉल कोच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व सहायक फुटबॉल कोच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय महिला अंडर-17 फुटबाल टीम के सहायक कोच पद से बर्खास्त किए गए एलेक्स मारियो एम्ब्रोस के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

एम्ब्रोस के खिलाफ द्वारका सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 12 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एम्ब्रोस को भारतीय टीम के यूरोप दौरे के दौरान एक खिलाड़ी के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए नॉर्वे से वापस बुलाया गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एम्ब्रोस को पिछले साल जुलाई में बर्खास्त कर दिया था।

अदालत ने शुक्रवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 70 के तहत एम्ब्रोस की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments