नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) दिल्ली सरकार अगले तीन साल में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल कर शहर की बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 6,000 मेगावॉट करेगी। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये शहर की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।
सिसोदिया ने बयान में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य जीवाश्म (कोयला, डीजल) ईंधन पर निर्भरता को कम करना है। हम नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये दिल्ली को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। हम दिल्ली के लोगों को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं।’’
दिल्ली की कुल बिजली आपूर्ति में सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 2,000 मेगावॉट है।
भाषा अजय अजय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
