चेन्नई, आठ फरवरी (भाषा) भारतीय टीमों ने बुधवार को यहां शुरू हुई एचसीएल 21वीं एशियाई जूनियर टीम स्क्वाश चैंपियनशिप 2023 में विजयी शुरुआत की जब पुरुष टीम ने सिंगापुर और चीनी ताइपे को 3-0 से हराया जबकि महिला टीम ने भी श्रीलंका को इसी अंतर से पछाड़ा।
पुरुष वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम में शामिल पार्थ अंबानी, शौर्य बावा और कृष्ण मिश्रा ने आसान जीत के साथ सिंगापुर को 3-0 से हराया।
इस तिकड़ी को चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।
लड़कियों के वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया। अनाहत सिंह ने चनिथमा सिनाली को 11-6 11-3 11-2 से शिकस्त दी।
शीर्ष वरीय पाकिस्तान की टीम ने भी श्रीलंका और कुवैत पर 3-0 के समान अंतर से जीत के साथ शुरुआत की।
भाषा
सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
