scorecardresearch
रविवार, 29 जून, 2025
होमदेशअर्थजगतभारत में लिंक्डइन के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ के पार

भारत में लिंक्डइन के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ के पार

Text Size:

बेंगलुरु, आठ फरवरी (भाषा) पेशेवरों के नेटवर्क लिंक्डइन ने भारत में 10 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले तीन साल के दौरान भारत में लिंक्डइन के सदस्यों की संख्या 56 प्रतिशत बढ़ी है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत लिंक्डइन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

लिंक्डइन ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘भारत में उसके सदस्यों में सबसे अधिक हिस्सा सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र का है। इसके बाद विनिर्माण, कॉरपोरेट सेवाओं, वित्त और शिक्षा उद्योग का नंबर आता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘सदस्यों की संख्या में निरंतर वृद्धि से पता चलता है कि कैसे लिंक्डइन भारत में पेशेवरों के लिए एक अनिवार्य मंच बन गया है।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments