बेंगलुरू, आठ फरवरी ( भाषा ) भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बेंगलुरू में 26 मार्च को पहली ‘वन8 रन’ को हरी झंडी दिखायेंगे ।
कोहली की वन8 कंपनी द्वारा शुरू की गई इस दौड़ में तीन प्रतिस्पर्धी वर्ग ( पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 18 किलोमीटर ) होंगे ।
फिटनेस को लेकर अपने जुनून के लिये मशहूर कोहली का लक्ष्य भारत के धावकों को प्रेरित करना है । इस दौड़ में कोई भी हिस्सा ले सकता है ।
कोहली ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ फिटनेस और बेंगलुरू की मेरे दिल में खास जगह है । बेंगलुरू में वन8 रन की शुरूआत करके शहर के लोगों को हमारे साथ जुड़ने का एक मौका दे रहा हूं । इसके साथ ही इससे उदीयमान धावकों को तैयार करने में मदद भी मिलेगी । उम्मीद है कि यह दौड़ फिटनेस का संदेश देगी ।’’
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
