scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशदिल्ली : आईबी निदेशक के आवास पर सीआरपीएफ के एएसआई ने खुद को गोली मारी, मौत

दिल्ली : आईबी निदेशक के आवास पर सीआरपीएफ के एएसआई ने खुद को गोली मारी, मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसएआई) ने यहां खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक के आवास में एक गार्ड पोस्ट पर अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान 53 वर्षीय राजबीर सिंह के तौर पर की गई है, जो आईबी निदेशक के आवास पर एक गार्ड पोस्ट पर तैनात था।

अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को सिंह का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments