scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेजन को क्लाउड सेवा शुल्क पर भारत में देना होगा कर

अमेजन को क्लाउड सेवा शुल्क पर भारत में देना होगा कर

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय कर प्राधिकरण (आईटीए) ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तरफ से अमेरिका को चुकाए गए क्लाउड सेवा शुल्क पर कर लगाने का फैसला किया है। इससे अमेजन को एक बड़ी राशि का कर भुगतान करना होगा।

अमेजन ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह आईटीए के इस निर्णय को चुनौती देगी। हालांकि, उसने कहा कि इस अपील पर फैसला नहीं आने तक उसे एक बड़ी राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘हमें आईटीए का फैसला मिला है जो अमेरिका को चुकाए गए क्लाउड सेवा शुल्क पर कराधान का जिक्र करता है। इस मामले का निपटारा नहीं होने तक हमें इस कर का भुगतान करना होगा जिसमें पिछले वर्षों का हिस्सा भी शामिल है।’’

अमेजन ने दावा किया कि आईटीए का यह निर्णय बिना किसी आधार के है और उसे अपना पक्ष सही साबित करने का भरोसा है। हालांकि, फैसला अनुकूल न होने पर कंपनी को अलग से कर व्यय का इंतजाम करना होगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments