नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) विविध क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर कर तीसरी तिमाही में 23.09 प्रतिशत बढ़कर 5,070.09 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
आईटीसी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 4,118.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
इस दौरान कंपनी की परिचालन आय भी 3.56 प्रतिशत बढ़कर 19,020.65 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 18,365.80 करोड़ रुपये रही थी।
हालांकि, आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी का कुल खर्च 3.29 प्रतिशत घटकर 12,772.27 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 13,207.28 करोड़ रुपये था।
बीएसई में शुक्रवार को आईटीसी लिमिटेड का शेयर 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 380.50 रुपये पर बंद हुआ।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
