scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलप्रणीत थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पराजित

प्रणीत थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पराजित

Text Size:

बैंकॉक, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत थाईलैंड ओपन सुपर 300 बैडमिंटन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां चीन के विश्व में 23वें नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग से हार गये।

तोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले प्रणीत पहले गेम में एक समय 15-10 से आगे थे लेकिन आखिर में उन्हें 17-21, 23-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

प्रणीत ने पहले गेम में शुरू में पिछड़ने के बाद इंटरवल तक 11-7 से बढ़त बनायी थी। चीनी खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद वापसी करके लगातार पांच अंक बनाये और फिर पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में ली ने एक समय 16-10 से बढ़त बना रखी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जज्बा दिखाया और शानदार वापसी करके मैच को निर्णायक गेम तक खींचा।

निर्णायक गेम में ली 18-12 की बढ़त हासिल करके जीत के करीब पहुंच गए लेकिन प्रणीत ने हार नहीं मानी और स्कोर 18-19 कर दिया। चीनी खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार दो अंक बनाकर मैच अपने नाम किया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments