scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन का मुनाफा तीसरी तिमाही में 126.3 प्रतिशत बढ़ा

मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन का मुनाफा तीसरी तिमाही में 126.3 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एमआईसीएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत लाभ 126.3 प्रतिशत उछलकर 90.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एमआईसीएल ने बृहस्पतिवार को बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 40.02 करोड़ रुपये का एकीकृत लाभ कमाया था।

इस दौरान उसकी एकीकृत परिचालन आय भी बढ़कर 456.85 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में यह 296.52 करोड़ रुपये रही थी।

मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन एक विनिर्माण कंपनी है। इसने देश में बंदरगाह परियोजनाओं के लिए काम किया है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments