scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलडब्ल्यूटीटी कंटेंडर : मनिका सेमीफाइनल में

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर : मनिका सेमीफाइनल में

Text Size:

दोहा, 20 जनवरी (भाषा) भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शुक्रवार को यहां कोरिया की चोई हयोजू पर 3-2 की जीत से डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में हयू को 41 मिनट में 11-6 11-9 4-11 5-11 11-7 से हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मनिका ने 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद वह अगले दो गेम गंवा बैठी। लेकिन फिर भारतीय खिलाड़ी ने संभलते हुए वापसी की और पांचवां गेम जीतकर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।

अब शुक्रवार की रात उनका सामना फाइनल में जगह बनाने के लिये दुनिया की 24वें नंबर की चीनी खिलाड़ी झांग रूई से होगा।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments