scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशकेरल महिला आयोग की अध्यक्ष सीतादेवी ने मालीवाल पर हमले की निंदा की

केरल महिला आयोग की अध्यक्ष सीतादेवी ने मालीवाल पर हमले की निंदा की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 20 जनवरी (भाषा) केरल महिला आयोग की अध्यक्ष पी सीतादेवी ने नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ किए जाने की हाल की घटना की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि यह पूरे महिला समुदाय पर हमला है।

एक बयान में उन्होंने कहा कि यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति को उजागर करती है।

मालीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनसे कथित तौर पर छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा।

मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी।

सीतादेवी ने कहा, ‘‘दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ हमला वास्तव में पूरे महिला समुदाय के खिलाफ एक हमला है।’’

उन्होंने जल्द से जल्द दोषी को सजा दिलाने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि उसे इस जघन्य अपराध के लिए अधिकतम सजा मिले।

इस घटना के बाद दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

भाषा

गोला दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments