scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलचोट के कारण सात्विक . चिराग ने इंडिया ओपन से नाम वापिस लिया

चोट के कारण सात्विक . चिराग ने इंडिया ओपन से नाम वापिस लिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जनवरी ( भाषा ) गत चैम्पियन सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सात्विक को कूल्हे में लगी चोट के कारण इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

चिराग ने पीटीआई से कहा ,‘‘ सात्विक के कूल्हे में चोट लगी है जिसकी वजह से हमने पीछे हटने का फैसला किया ।’’

इससे पहले भारतीय बैडमिंटन संघ ने कहा था कि सात्विक को ग्रोइन की चोट लगी है ।

दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी को चीन के लियू यू चेन और यू शुआन यि से खेलना था ।

सात्विक और चिराग पिछले सप्ताह कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे । दोनों ने पिछले साल इंडिया ओपन, फ्रेंच ओपन , राष्ट्रमंडल खेल खिताब जीते थे और थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे । उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments